१४ उण् प्रत्यय

उण् प्रत्यय में हलन्त्यम् सूत्र से ण् की इत्संज्ञा होकर उ शेष बचता है। यह प्रत्यय णित् है। णित् होने के कारण - वा + उण् - आतो युक्विण्कृतोः सूत्र से युक् का आगम करके - वाय् + उ - वायुः। इसी प्रकार - पायुः / जायुः / मायुः । कृ + उण् - अचो णिति सूत्र से वृद्धि करके - कार् + उ - कारुः।