103

01 दोहा

विश्वास-प्रस्तुतिः

कृपादृष्टि करि बृष्टि प्रभु अभय किए सुर बृन्द।
भालु कीस सब हरषे जय सुख धाम मुकुन्द॥103॥

मूल

कृपादृष्टि करि बृष्टि प्रभु अभय किए सुर बृन्द।
भालु कीस सब हरषे जय सुख धाम मुकुन्द॥103॥

भावार्थ

प्रभु श्री रामचन्द्रजी ने कृपा दृष्टि की वर्षा करके देव समूह को निर्भय कर दिया। वानर-भालू सब हर्षित हुए और सुखधाम मुकुन्द की जय हो, ऐसा पुकारने लगे॥103॥

02 चौपाई

विश्वास-प्रस्तुतिः

पति सिर देखत मन्दोदरी। मुरुछित बिकल धरनि खसि परी॥
जुबति बृन्द रोवत उठि धाईं। तेहि उठाइ रावन पहिं आईं॥1॥

मूल

पति सिर देखत मन्दोदरी। मुरुछित बिकल धरनि खसि परी॥
जुबति बृन्द रोवत उठि धाईं। तेहि उठाइ रावन पहिं आईं॥1॥

भावार्थ

पति के सिर देखते ही मन्दोदरी व्याकुल और मूर्च्छित होकर धरती पर गिर पडी। स्त्रियाँ रोती हुई दौडीं और उस (मन्दोदरी) को उठाकर रावण के पास आईं॥1॥

पति गति देखि ते करहिं पुकारा। छूटे कच नहिं बपुष सँभारा॥
उर ताडना करहिं बिधि नाना। रोवत करहिं प्रताप बखाना॥2॥

मूल

पति गति देखि ते करहिं पुकारा। छूटे कच नहिं बपुष सँभारा॥
उर ताडना करहिं बिधि नाना। रोवत करहिं प्रताप बखाना॥2॥

भावार्थ

पति की दशा देखकर वे पुकार-पुकारकर रोने लगीं। उनके बाल खुल गए, देह की सम्भाल नहीं रही। वे अनेकों प्रकार से छाती पीटती हैं और रोती हुई रावण के प्रताप का बखान करती हैं॥2॥

तव बल नाथ डोल नित धरनी। तेज हीन पावक ससि तरनी॥
सेष कमठ सहि सकहिं न भारा। सो तनु भूमि परेउ भरि छारा॥3॥

मूल

तव बल नाथ डोल नित धरनी। तेज हीन पावक ससि तरनी॥
सेष कमठ सहि सकहिं न भारा। सो तनु भूमि परेउ भरि छारा॥3॥

भावार्थ

(वे कहती हैं-) हे नाथ! तुम्हारे बल से पृथ्वी सदा काँपती रहती थी। अग्नि, चन्द्रमा और सूर्य तुम्हारे सामने तेजहीन थे। शेष और कच्छप भी जिसका भार नहीं सह सकते थे, वही तुम्हारा शरीर आज धूल में भरा हुआ पृथ्वी पर पडा है!॥3॥

बरुन कुबेर सुरेस समीरा। रन सन्मुख धरि काहुँ न धीरा॥
भुजबल जितेहु काल जम साईं। आजु परेहु अनाथ की नाईं॥4॥

मूल

बरुन कुबेर सुरेस समीरा। रन सन्मुख धरि काहुँ न धीरा॥
भुजबल जितेहु काल जम साईं। आजु परेहु अनाथ की नाईं॥4॥

भावार्थ

वरुण, कुबेर, इन्द्र और वायु, इनमें से किसी ने भी रण में तुम्हारे सामने धैर्य धारण नहीं किया। हे स्वामी! तुमने अपने भुजबल से काल और यमराज को भी जीत लिया था। वही तुम आज अनाथ की तरह पडे हो॥4॥

जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई। सुत परिजन बल बरनि न जाई॥
राम बिमुख अस हाल तुम्हारा। रहा न कोउ कुल रोवनिहारा॥5॥

मूल

जगत बिदित तुम्हारि प्रभुताई। सुत परिजन बल बरनि न जाई॥
राम बिमुख अस हाल तुम्हारा। रहा न कोउ कुल रोवनिहारा॥5॥

भावार्थ

तुम्हारी प्रभुता जगत्‌ भर में प्रसिद्ध है। तुम्हारे पुत्रों और कुटुम्बियों के बल का हाय! वर्णन ही नहीं हो सकता। श्री रामचन्द्रजी के विमुख होने से तुम्हारी ऐसी दुर्दशा हुई कि आज कुल में कोई रोने वाला भी न रह गया॥5॥

तव बस बिधि प्रचण्ड सब नाथा। सभय दिसिप नित नावहिं माथा॥
अब तव सिर भुज जम्बुक खाहीं। राम बिमुख यह अनुचित नाहीं॥6॥

मूल

तव बस बिधि प्रचण्ड सब नाथा। सभय दिसिप नित नावहिं माथा॥
अब तव सिर भुज जम्बुक खाहीं। राम बिमुख यह अनुचित नाहीं॥6॥

भावार्थ

हे नाथ! विधाता की सारी सृष्टि तुम्हारे वश में थी। लोकपाल सदा भयभीत होकर तुमको मस्तक नवाते थे, किन्तु हाय! अब तुम्हारे सिर और भुजाओं को गीदड खा रहे हैं। राम विमुख के लिए ऐसा होना अनुचित भी नहीं है (अर्थात्‌ उचित ही है)॥6॥

काल बिबस पति कहा न माना। अग जग नाथु मनुज करि जाना॥7॥

मूल

काल बिबस पति कहा न माना। अग जग नाथु मनुज करि जाना॥7॥

भावार्थ

हे पति! काल के पूर्ण वश में होने से तुमने (किसी का) कहना नहीं माना और चराचर के नाथ परमात्मा को मनुष्य करके जाना॥7॥

03 छन्द

जान्यो मनुज करि दनुज कानन दहन पावक हरि स्वयं।
जेहि नमत सिव ब्रह्मादि सुर पिय भजेहु नहिं करुनामयं॥
आजन्म ते परद्रोह रत पापौघमय तव तनु अयं।
तुम्हहू दियो निज धाम राम नमामि ब्रह्म निरामयं॥

मूल

जान्यो मनुज करि दनुज कानन दहन पावक हरि स्वयं।
जेहि नमत सिव ब्रह्मादि सुर पिय भजेहु नहिं करुनामयं॥
आजन्म ते परद्रोह रत पापौघमय तव तनु अयं।
तुम्हहू दियो निज धाम राम नमामि ब्रह्म निरामयं॥

भावार्थ

दैत्य रूपी वन को जलाने के लिए अग्निस्वरूप साक्षात्‌ श्री हरि को तुमने मनुष्य करके जाना। शिव और ब्रह्मा आदि देवता जिनको नमस्कार करते हैं, उन करुणामय भगवान्‌ को हे प्रियतम! तुमने नहीं भजा। तुम्हारा यह शरीर जन्म से ही दूसरों से द्रोह करने में तत्पर तथा पाप समूहमय रहा! इतने पर भी जिन निर्विकार ब्रह्म श्री रामजी ने तुमको अपना धाम दिया, उनको मैं नमस्कार करती हूँ।