01 दोहा
विश्वास-प्रस्तुतिः
राम रूप गुन सुमिरत मगन भयउ छन एक।
रावन मागेउ कोटि घट मद अरु महिष अनेक॥63॥
मूल
राम रूप गुन सुमिरत मगन भयउ छन एक।
रावन मागेउ कोटि घट मद अरु महिष अनेक॥63॥
भावार्थ
श्री रामचन्द्रजी के रूप और गुणों को स्मरण करके वह एक क्षण के लिए प्रेम में मग्न हो गया। फिर रावण से करोडों घडे मदिरा और अनेकों भैंसे मँगवाए॥63॥
02 चौपाई
विश्वास-प्रस्तुतिः
महिषखाइ करि मदिरा पाना। गर्जा बज्राघात समाना॥
कुम्भकरन दुर्मद रन रङ्गा। चला दुर्ग तजि सेन न सङ्गा॥1॥
मूल
महिषखाइ करि मदिरा पाना। गर्जा बज्राघात समाना॥
कुम्भकरन दुर्मद रन रङ्गा। चला दुर्ग तजि सेन न सङ्गा॥1॥
भावार्थ
भैंसे खाकर और मदिरा पीकर वह वज्रघात (बिजली गिरने) के समान गरजा। मद से चूर रण के उत्साह से पूर्ण कुम्भकर्ण किला छोडकर चला। सेना भी साथ नहीं ली॥1॥
देखि बिभीषनु आगें आयउ। परेउ चरन निज नाम सुनायउ॥
अनुज उठाइ हृदयँ तेहि लायो। रघुपति भक्त जानि मन भायो॥2॥
मूल
देखि बिभीषनु आगें आयउ। परेउ चरन निज नाम सुनायउ॥
अनुज उठाइ हृदयँ तेहि लायो। रघुपति भक्त जानि मन भायो॥2॥
भावार्थ
उसे देखकर विभीषण आगे आए और उसके चरणों पर गिरकर अपना नाम सुनाया। छोटे भाई को उठाकर उसने हृदय से लगा लिया और श्री रघुनाथजी का भक्त जानकर वे उसके मन को प्रिय लगे॥2॥
तात लात रावन मोहि मारा। कहत परम हित मन्त्र बिचारा॥
तेहिं गलानि रघुपति पहिं आयउँ। देखि दीन प्रभु के मन भायउँ॥3॥
मूल
तात लात रावन मोहि मारा। कहत परम हित मन्त्र बिचारा॥
तेहिं गलानि रघुपति पहिं आयउँ। देखि दीन प्रभु के मन भायउँ॥3॥
भावार्थ
(विभीषण ने कहा-) हे तात! परम हितकर सलाह एवं विचार करने पर रावण ने मुझे लात मारी। उसी ग्लानि के मारे मैं श्री रघुनाथजी के पास चला आया। दीन देखकर प्रभु के मन को मैं (बहुत) प्रिय लगा॥3॥
सुनु भयउ कालबस रावन। सो कि मान अब परम सिखावन॥
धन्य धन्य तैं धन्य विभीषन। भयहु तात निसिचर कुल भूषन॥4॥
मूल
सुनु भयउ कालबस रावन। सो कि मान अब परम सिखावन॥
धन्य धन्य तैं धन्य विभीषन। भयहु तात निसिचर कुल भूषन॥4॥
भावार्थ
(कुम्भकर्ण ने कहा-) हे पुत्र! सुन, रावण तो काल के वश हो गया है (उसके सिर पर मृत्यु नाच रही है)। वह क्या अब उत्तम शिक्षा मान सकता है? हे विभीषण! तू धन्य है, धन्य है। हे तात! तू राक्षस कुल का भूषण हो गया॥4॥
बन्धु बंस तैं कीन्ह उजागर। भजेहु राम सोभा सुख सागर॥5॥
मूल
बन्धु बंस तैं कीन्ह उजागर। भजेहु राम सोभा सुख सागर॥5॥
भावार्थ
हे भाई! तूने अपने कुल को दैदीप्यमान कर दिया, जो शोभा और सुख के समुद्र श्री रामजी को भजा॥5॥