01 दोहा
राम पदारबिन्द सिर नायउ आइ सुषेन।
कहा नाम गिरि औषधी जाहु पवनसुत लेन ॥55॥
मूल
राम पदारबिन्द सिर नायउ आइ सुषेन।
कहा नाम गिरि औषधी जाहु पवनसुत लेन ॥55॥
भावार्थ
सुषेण ने आकर श्री रामजी के चरणारविन्दों में सिर नवाया। उसने पर्वत और औषध का नाम बताया, (और कहा कि) हे पवनपुत्र! औषधि लेने जाओ॥55॥
02 चौपाई
विश्वास-प्रस्तुतिः
राम चरन सरसिज उर राखी। चला प्रभञ्जनसुत बल भाषी॥
उहाँ दूत एक मरमु जनावा। रावनु कालनेमि गृह आवा॥1॥
मूल
राम चरन सरसिज उर राखी। चला प्रभञ्जनसुत बल भाषी॥
उहाँ दूत एक मरमु जनावा। रावनु कालनेमि गृह आवा॥1॥
भावार्थ
श्री रामजी के चरणकमलों को हृदय में रखकर पवनपुत्र हनुमान्जी अपना बल बखानकर (अर्थात् मैं अभी लिए आता हूँ, ऐसा कहकर) चले। उधर एक गुप्तचर ने रावण को इस रहस्य की खबर दी। तब रावण कालनेमि के घर आया॥1॥
दसमुख कहा मरमु तेहिं सुना। पुनि पुनि कालनेमि सिरु धुना॥
देखत तुम्हहि नगरु जेहिं जारा। तासु पन्थ को रोकन पारा॥2॥
मूल
दसमुख कहा मरमु तेहिं सुना। पुनि पुनि कालनेमि सिरु धुना॥
देखत तुम्हहि नगरु जेहिं जारा। तासु पन्थ को रोकन पारा॥2॥
भावार्थ
रावण ने उसको सारा मर्म (हाल) बतलाया। कालनेमि ने सुना और बार-बार सिर पीटा (खेद प्रकट किया)। (उसने कहा-) तुम्हारे देखते-देखते जिसने नगर जला डाला, उसका मार्ग कौन रोक सकता है?॥2॥
भजि रघुपति करु हित आपना। छाँडहु नाथ मृषा जल्पना॥
नील कञ्ज तनु सुन्दर स्यामा। हृदयँ राखु लोचनाभिरामा॥3॥
मूल
भजि रघुपति करु हित आपना। छाँडहु नाथ मृषा जल्पना॥
नील कञ्ज तनु सुन्दर स्यामा। हृदयँ राखु लोचनाभिरामा॥3॥
भावार्थ
श्री रघुनाथजी का भजन करके तुम अपना कल्याण करो! हे नाथ! झूठी बकवाद छोड दो। नेत्रों को आनन्द देने वाले नीलकमल के समान सुन्दर श्याम शरीर को अपने हृदय में रखो॥3॥
मैं तैं मोर मूढता त्यागू। महा मोह निसि सूतत जागू॥
काल ब्याल कर भच्छक जोई। सपनेहुँ समर कि जीतिअ सोई॥4॥
मूल
मैं तैं मोर मूढता त्यागू। महा मोह निसि सूतत जागू॥
काल ब्याल कर भच्छक जोई। सपनेहुँ समर कि जीतिअ सोई॥4॥
भावार्थ
मैं-तू (भेद-भाव) और ममता रूपी मूढता को त्याग दो। महामोह (अज्ञान) रूपी रात्रि में सो रहे हो, सो जाग उठो, जो काल रूपी सर्प का भी भक्षक है, कहीं स्वप्न में भी वह रण में जीता जा सकता है?॥4॥