01 दोहा
विश्वास-प्रस्तुतिः
सेन सहित तव मान मथि बन उजारि पुर जारि।
कस रे सठ हनुमान कपि गयउ जो तव सुत मारि॥26॥
मूल
सेन सहित तव मान मथि बन उजारि पुर जारि।
कस रे सठ हनुमान कपि गयउ जो तव सुत मारि॥26॥
भावार्थ
सेना समेत तेरा मान मथकर, अशोक वन को उजाडकर, नगर को जलाकर और तेरे पुत्र को मारकर जो लौट गए (तू उनका कुछ भी न बिगाड सका), क्यों रे दुष्ट! वे हनुमान्जी क्या वानर हैं?॥26॥
02 चौपाई
विश्वास-प्रस्तुतिः
सुनु रावन परिहरि चतुराई। भजसि न कृपासिन्धु रघुराई॥
जौं खल भएसि राम कर द्रोही। ब्रह्म रुद्र सक राखि न तोही॥1॥
मूल
सुनु रावन परिहरि चतुराई। भजसि न कृपासिन्धु रघुराई॥
जौं खल भएसि राम कर द्रोही। ब्रह्म रुद्र सक राखि न तोही॥1॥
भावार्थ
अरे रावण! चतुराई (कपट) छोडकर सुन। कृपा के समुद्र श्री रघुनाथजी का तू भजन क्यों नहीं करता? अरे दुष्ट! यदि तू श्री रामजी का वैरी हुआ तो तुझे ब्रह्मा और रुद्र भी नहीं बचा सकेङ्गे।
मूढ बृथा जनि मारसि गाला। राम बयर अस होइहि हाला॥
तव सिर निकर कपिन्ह के आगें। परिहहिं धरनि राम सर लागें॥2॥
मूल
मूढ बृथा जनि मारसि गाला। राम बयर अस होइहि हाला॥
तव सिर निकर कपिन्ह के आगें। परिहहिं धरनि राम सर लागें॥2॥
भावार्थ
हे मूढ! व्यर्थ गाल न मार (डीङ्ग न हाँक)। श्री रामजी से वैर करने पर तेरा ऐसा हाल होगा कि तेरे सिर समूह श्री रामजी के बाण लगते ही वानरों के आगे पृथ्वी पर पडेङ्गे,॥2॥
ते तव सिर कन्दुक सम नाना। खेलिहहिं भालु कीस चौगाना॥
जबहिं समर कोपिहि रघुनायक। छुटिहहिं अति कराल बहु सायक॥3॥
मूल
ते तव सिर कन्दुक सम नाना। खेलिहहिं भालु कीस चौगाना॥
जबहिं समर कोपिहि रघुनायक। छुटिहहिं अति कराल बहु सायक॥3॥
भावार्थ
और रीछ-वानर तेरे उन गेन्द के समान अनेकों सिरों से चौगान खेलेङ्गे। जब श्री रघुनाथजी युद्ध में कोप करेङ्गे और उनके अत्यन्त तीक्ष्ण बहुत से बाण छूटेङ्गे,॥3॥
तब कि चलिहि अस गाल तुम्हारा। अस बिचारि भजु राम उदारा॥
सुनत बचन रावन परजरा। जरत महानल जनु घृत परा॥4॥
मूल
तब कि चलिहि अस गाल तुम्हारा। अस बिचारि भजु राम उदारा॥
सुनत बचन रावन परजरा। जरत महानल जनु घृत परा॥4॥
भावार्थ
तब क्या तेरा गाल चलेगा? ऐसा विचार कर उदार (कृपालु) श्री रामजी को भज। अङ्गद के ये वचन सुनकर रावण बहुत अधिक जल उठा। मानो जलती हुई प्रचण्ड अग्नि में घी पड गया हो॥4॥