176

01 सोरठा

विश्वास-प्रस्तुतिः

भरतु कमल कर जोरि धीर धुरन्धर धीर धरि।
बचन अमिअँ जनु बोरि देत उचित उत्तर सबहि॥176॥

मूल

भरतु कमल कर जोरि धीर धुरन्धर धीर धरि।
बचन अमिअँ जनु बोरि देत उचित उत्तर सबहि॥176॥

भावार्थ

धैर्य की धुरी को धारण करने वाले भरतजी धीरज धरकर, कमल के समान हाथों को जोडकर, वचनों को मानो अमृत में डुबाकर सबको उचित उत्तर देने लगे-॥176॥

मासपारायण, अठारहवाँ विश्राम

02 चौपाई

विश्वास-प्रस्तुतिः

मोहि उपदेसु दीन्ह गुरु नीका। प्रजा सचिव सम्मत सबही का॥
मातु उचित धरि आयसु दीन्हा। अवसि सीस धरि चाहउँ कीन्हा॥1॥

मूल

मोहि उपदेसु दीन्ह गुरु नीका। प्रजा सचिव सम्मत सबही का॥
मातु उचित धरि आयसु दीन्हा। अवसि सीस धरि चाहउँ कीन्हा॥1॥

भावार्थ

गुरुजी ने मुझे सुन्दर उपदेश दिया। (फिर) प्रजा, मन्त्री आदि सभी को यही सम्मत है। माता ने भी उचित समझकर ही आज्ञा दी है और मैं भी अवश्य उसको सिर चढाकर वैसा ही करना चाहता हूँ॥1॥

गुर पितु मातु स्वामि हित बानी। सुनि मन मुदित करिअ भलि जानी॥
उचित कि अनुचित किएँ बिचारू। धरमु जाइ सिर पातक भारू॥2॥

मूल

गुर पितु मातु स्वामि हित बानी। सुनि मन मुदित करिअ भलि जानी॥
उचित कि अनुचित किएँ बिचारू। धरमु जाइ सिर पातक भारू॥2॥

भावार्थ

(क्योङ्कि) गुरु, पिता, माता, स्वामी और सुहृद् (मित्र) की वाणी सुनकर प्रसन्न मन से उसे अच्छी समझकर करना (मानना) चाहिए। उचित-अनुचित का विचार करने से धर्म जाता है और सिर पर पाप का भार चढता है॥2॥

तुम्ह तौ देहु सरल सिख सोई। जो आचरत मोर भल होई॥
जद्यपि यह समुझत हउँ नीकें। तदपि होत परितोष न जी कें॥3॥

मूल

तुम्ह तौ देहु सरल सिख सोई। जो आचरत मोर भल होई॥
जद्यपि यह समुझत हउँ नीकें। तदपि होत परितोष न जी कें॥3॥

भावार्थ

आप तो मुझे वही सरल शिक्षा दे रहे हैं, जिसके आचरण करने में मेरा भला हो। यद्यपि मैं इस बात को भलीभाँति समझता हूँ, तथापि मेरे हृदय को सन्तोष नहीं होता॥3॥

अब तुम्ह बिनय मोरि सुनि लेहू। मोहि अनुहरत सिखावनु देहू॥
ऊतरु देउँ छमब अपराधू। दुखित दोष गुन गनहिं न साधू॥4॥

भावार्थ

अब आप लोग मेरी विनती सुन लीजिए और मेरी योग्यता के अनुसार मुझे शिक्षा दीजिए। मैं उत्तर दे रहा हूँ, यह अपराध क्षमा कीजिए। साधु पुरुष दुःखी मनुष्य के दोष-गुणों को नहीं गिनते।