153

01 दोहा

भयउ कोलाहलु अवध अति सुनि नृप राउर सोरु।
बिपुल बिहग बन परेउ निसि मानहुँ कुलिस कठोरु॥153॥

मूल

भयउ कोलाहलु अवध अति सुनि नृप राउर सोरु।
बिपुल बिहग बन परेउ निसि मानहुँ कुलिस कठोरु॥153॥

भावार्थ

राजा के रावले (रनिवास) में (रोने का) शोर सुनकर अयोध्या भर में बडा भारी कुहराम मच गया! (ऐसा जान पडता था) मानो पक्षियों के विशाल वन में रात के समय कठोर वज्र गिरा हो॥153॥

02 चौपाई

विश्वास-प्रस्तुतिः

प्रान कण्ठगत भयउ भुआलू। मनि बिहीन जनु ब्याकुल ब्यालू॥
इन्द्रीं सकल बिकल भइँ भारी। जनु सर सरसिज बनु बिनु बारी॥1॥

मूल

प्रान कण्ठगत भयउ भुआलू। मनि बिहीन जनु ब्याकुल ब्यालू॥
इन्द्रीं सकल बिकल भइँ भारी। जनु सर सरसिज बनु बिनु बारी॥1॥

भावार्थ

राजा के प्राण कण्ठ में आ गए। मानो मणि के बिना साँप व्याकुल (मरणासन्न) हो गया हो। इन्द्रियाँ सब बहुत ही विकल हो गईं, मानो बिना जल के तालाब में कमलों का वन मुरझा गया हो॥1॥

कौसल्याँ नृपु दीख मलाना। रबिकुल रबि अँथयउ जियँ जाना॥
उर धरि धीर राम महतारी। बोली बचन समय अनुसारी॥2॥

मूल

कौसल्याँ नृपु दीख मलाना। रबिकुल रबि अँथयउ जियँ जाना॥
उर धरि धीर राम महतारी। बोली बचन समय अनुसारी॥2॥

भावार्थ

कौसल्याजी ने राजा को बहुत दुःखी देखकर अपने हृदय में जान लिया कि अब सूर्यकुल का सूर्य अस्त हो चला! तब श्री रामचन्द्रजी की माता कौसल्या हृदय में धीरज धरकर समय के अनुकूल वचन बोलीं-॥2॥

नाथ समुझि मन करिअ बिचारू। राम बियोग पयोधि अपारू॥
करनधार तुम्ह अवध जहाजू। चढेउ सकल प्रिय पथिक समाजू॥3॥

मूल

नाथ समुझि मन करिअ बिचारू। राम बियोग पयोधि अपारू॥
करनधार तुम्ह अवध जहाजू। चढेउ सकल प्रिय पथिक समाजू॥3॥

भावार्थ

हे नाथ! आप मन में समझ कर विचार कीजिए कि श्री रामचन्द्र का वियोग अपार समुद्र है। अयोध्या जहाज है और आप उसके कर्णधार (खेने वाले) हैं। सब प्रियजन (कुटुम्बी और प्रजा) ही यात्रियों का समाज है, जो इस जहाज पर चढा हुआ है॥3॥

धीरजु धरिअ त पाइअ पारू। नाहिं त बूडिहि सबु परिवारू॥
जौं जियँ धरिअ बिनय पिय मोरी। रामु लखनु सिय मिलहिं बहोरी॥4॥

मूल

धीरजु धरिअ त पाइअ पारू। नाहिं त बूडिहि सबु परिवारू॥
जौं जियँ धरिअ बिनय पिय मोरी। रामु लखनु सिय मिलहिं बहोरी॥4॥

भावार्थ

आप धीरज धरिएगा, तो सब पार पहुँच जाएँगे। नहीं तो सारा परिवार डूब जाएगा। हे प्रिय स्वामी! यदि मेरी विनती हृदय में धारण कीजिएगा तो श्री राम, लक्ष्मण, सीता फिर आ मिलेङ्गे॥4॥