01 दोहा
विश्वास-प्रस्तुतिः
बिबिध भाँति मङ्गल कलस गृह गृह रचे सँवारि।
सुर ब्रह्मादि सिहाहिं सब रघुबर पुरी निहारि॥344॥
मूल
बिबिध भाँति मङ्गल कलस गृह गृह रचे सँवारि।
सुर ब्रह्मादि सिहाहिं सब रघुबर पुरी निहारि॥344॥
भावार्थ
अनेक प्रकार के मङ्गल-कलश घर-घर सजाकर बनाए गए हैं। श्री रघुनाथजी की पुरी (अयोध्या) को देखकर ब्रह्मा आदि सब देवता सिहाते हैं॥344॥
02 चौपाई
विश्वास-प्रस्तुतिः
भूप भवनु तेहि अवसर सोहा। रचना देखि मदन मनु मोहा॥
मङ्गल सगुन मनोहरताई। रिधि सिधि सुख सम्पदा सुहाई॥1॥
मूल
भूप भवनु तेहि अवसर सोहा। रचना देखि मदन मनु मोहा॥
मङ्गल सगुन मनोहरताई। रिधि सिधि सुख सम्पदा सुहाई॥1॥
भावार्थ
उस समय राजमहल (अत्यन्त) शोभित हो रहा था। उसकी रचना देखकर कामदेव भी मन मोहित हो जाता था। मङ्गल शकुन, मनोहरता, ऋद्धि-सिद्धि, सुख, सुहावनी सम्पत्ति॥1॥
जनु उछाह सब सहज सुहाए। तनु धरि धरि दसरथ गृहँ छाए॥
देखन हेतु राम बैदेही। कहहु लालसा होहि न केही॥2॥
मूल
जनु उछाह सब सहज सुहाए। तनु धरि धरि दसरथ गृहँ छाए॥
देखन हेतु राम बैदेही। कहहु लालसा होहि न केही॥2॥
भावार्थ
और सब प्रकार के उत्साह (आनन्द) मानो सहज सुन्दर शरीर धर-धरकर दशरथजी के घर में छा गए हैं। श्री रामचन्द्रजी और सीताजी के दर्शनों के लिए भला कहिए, किसे लालसा न होगी॥2॥
जूथ जूथ मिलि चलीं सुआसिनि। निज छबि निदरहिं मदन बिलासिनि॥
सकल सुमङ्गल सजें आरती। गावहिं जनु बहु बेष भारती॥3॥
मूल
जूथ जूथ मिलि चलीं सुआसिनि। निज छबि निदरहिं मदन बिलासिनि॥
सकल सुमङ्गल सजें आरती। गावहिं जनु बहु बेष भारती॥3॥
भावार्थ
सुहागिनी स्त्रियाँ झुण्ड की झुण्ड मिलकर चलीं, जो अपनी छबि से कामदेव की स्त्री रति का भी निरादर कर रही हैं। सभी सुन्दर मङ्गलद्रव्य एवं आरती सजाए हुए गा रही हैं, मानो सरस्वतीजी ही बहुत से वेष धारण किए गा रही हों॥3॥
भूपति भवन कोलाहलु होई। जाइ न बरनि समउ सुखु सोई॥
कौसल्यादि राम महतारीं। प्रेमबिबस तन दसा बिसारीं॥4॥
मूल
भूपति भवन कोलाहलु होई। जाइ न बरनि समउ सुखु सोई॥
कौसल्यादि राम महतारीं। प्रेमबिबस तन दसा बिसारीं॥4॥
भावार्थ
राजमहल में (आनन्द के मारे) शोर मच रहा है। उस समय का और सुख का वर्णन नहीं किया जा सकता। कौसल्याजी आदि श्री रामचन्द्रजी की सब माताएँ प्रेम के विशेष वश होने से शरीर की सुध भूल गईं॥4॥