कविराज यति
सांख्यतत्त्वप्रदीपः (तत्त्वसमास" पर टीका) चौखम्बा संस्कृत ग्रन्थमाला-५० में १६१८-१६२१ ई. में प्रकाशित । कृष्णामृत आचार्य- तत्त्वमीमांसा-चौखम्बा संस्कृत ग्रन्थमाला ५० में प्रकाशित । जीवानन्द विद्यासागर (१६ वीं शती का उत्तरार्ध) कपिल के सांख्यसूत्र पर टीका-कलकत्ता से १८७३ में प्रकाशित । प्यारेलाल आत्मज-कपिल के सांख्यसूत्र पर टीका बम्बई से १८६५ में प्रकाशित। कृष्णनाथ न्यायपञ्चानन वाचस्पति की “तत्त्वकौमुदी” की व्याख्या - ईश्वरकृष्ण की सांख्यकारिका पर वाचस्पतिमिश्र द्वारा प्रणीत “तत्त्वकौमुदी” की कृष्णनाथ ने व्याख्या लिखी है। १६०४ ई. मे कलकत्ता से प्रकाशित । पञ्चानन तर्करत्न भट्टाचार्य (१६ वीं शती) ईश्वरकृष्ण की सांख्यकारिका पर “पूर्णिमा” टीका कलकत्ता से १६०३ एवं १९०६ ई. में प्रकाशित । नरेन्द्रनाथ तत्त्वनिधि (१८ वीं शती-उत्तरार्ध) “तत्त्वसमास” पर भाष्य कलकत्ता से १६१५ में प्रकाशित। हरिहरानन्द आरण्य सांख्यतत्त्वालोक-सरस्वती भवन ग्रन्थमाला में वाराणसी से प्रकाशित। बालराम उदासीन जन्म १८४५ ई. १-सांख्यसूत्र पर टीका - बम्बई से १६०५ ई. में प्रकाशित। २- ईश्वरकृष्णकृत “सांख्यकारिका” पर “विद्वत्तोषिणी” टीका -बम्बई से १६०७ ई. में प्रकाशित। कुञ्जबिहारी तर्कसिद्धान्त सांख्यसूत्र पर “तत्त्वबोधिनी” टीका कलकत्ता से १६१६ ई. में प्रकाशित। कालीपद तर्काचार्य - विज्ञानभिक्षु के “सांख्यसार" पर “प्रभा” टीका कलकत्ता से १६३० ई. में प्रकाशित। हरिराम शुक्ल वाचस्पति मिश्र कृत तत्त्वकौमुदी पर “सुषमा" टीका - काशी संस्कृत सीरीज १२३ में १८३७ ई. में प्रकाशित । शिवनाराण शास्त्री- वाचस्पति मिश्न कृत “तत्त्वकौमुदी” पर “सुषमा” टीका-बम्बई से १६४० ई. में प्रकाशित। सीताराम शास्त्री - ईश्वरकृष्णकृत सांख्यकारिका पर अभिनवराजलक्ष्मी टीका-बनारस से १६५३ ई. में प्रकाशित। ब्रह्मलीन मुनि- सांख्यदर्शनम्-दिल्ली से १६५५ ई. में प्रकाशित। ज्वालाप्रसाद गौड़ ये दर्शन और शास्त्र ५५५ वाराणसी के संन्यासी संस्कृत कालेज में अध्यापक थे। वाचस्पतिमिश्रकृत “तत्त्वकौमुदी” की टीका संन्यासी संस्कृत कालेज से ही प्रकाशित ।