१४ सुभाषितमुक्तावली (१)

‘सुभाषितमुक्तावली’ के संकलनकार का नाम अज्ञात है। इसकी पांडुलिपि १६२३ ई. की है, अतः १६२३ ई. के पूर्व इसका निर्माण हो चुका था। सुभाषितमुक्तावली का विभाजन ३२ मुक्तामणियों में किया गया है तथा इसमें ६२४ पद्य संकलित हैं। इसमें ऐसे अनेक दुर्भल पद्य प्राप्त होते हैं, जो अन्य सुभाषितसंग्रहों या काव्यरचनाओं में नहीं हैं।